हल्दूचौड़ में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से लोहार की मौत

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: हल्दूचौड़ चौकी के समीप लोहार की दुकान चलाने वाले 63 वर्षीय रमेश सिंह पुत्र सोहन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना 15 जनवरी की शाम लगभग 6:30 बजे की है, जब रमेश सिंह अपनी दुकान से हाईवे पार कर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम हुआ सुहाना: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कमरों के दाम आधे होने से उमड़े पर्यटक

हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश सिंह को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से ऑटो द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया कि रमेश सिंह की दुकान के ठीक सामने जग्गी बंगर में हाईवे किनारे उनकी झोपड़ी स्थित है और वह रोजाना की तरह सड़क पार कर घर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम के पास बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरते पत्थरों से बचने के प्रयास में शिप्रा नदी में गिरी कार, महिला चालक का सुरक्षित रेस्क्यू

इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को चौकी में खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है, जिसका हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पसरा मातम: गोरापड़ाव हादसे में घायल दूसरे युवक अयान ने भी तोड़ा दम, एक ही मोहल्ले के दो चिराग बुझे
Ad