राजू अनेजा,काशीपुर।किसान स्व. सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुचिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार को इस मामले में नैतिकता दिखानी चाहिए। उन्होंने उधम सिंह नगर के एसएसपी को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच बैठाने की मांग की।
अलका पाल ने कहा कि न्याय व्यवस्था भी मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान को साक्ष्य मानती है, फिर ऐसे कौन से कारण हैं कि थाना अध्यक्षों और पुलिसकर्मियों को तो निलंबित किया जा रहा है, लेकिन एसएसपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि “बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है” वाली कहावत आज सच साबित हो रही है।
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि एसएसपी पर लगे आरोप निराधार हैं तो उन्हें स्वयं नैतिक आधार पर जांच पूरी होने तक पद से अलग हो जाना चाहिए था। इससे सच सामने आ जाता और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाता।
अलका पाल ने दो टूक कहा कि कांग्रेस पीड़ित किसान परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। किसान सुखवंत सिंह द्वारा मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान इस बात के स्पष्ट साक्ष्य हैं कि दोषी कौन हैं। इसके बावजूद कार्रवाई में ढिलाई बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड में जंगलराज जैसी स्थिति बनती जा रही है। भू-माफिया और खनन माफिया पूरे प्रदेश को त्रस्त कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
अलका पाल ने कहा, “आज प्रदेश की स्थिति अंधेर नगरी, चौपट राजा जैसी हो गई है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।”
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसान को न्याय नहीं मिला तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेगी।
ताजा खबर
- रक्षाबंधन पर चीनी ₹70 पार! दुर्गापाल बोले— बहनों की थाली और भाइयों के मुंह का स्वाद कड़वा कर रही सरकार
- पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: युवक को पैर में मारी गोली, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी
- शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार
- उत्तराखंड चुनाव 2026: सितंबर से धुआंंधार प्रचार में उतरेगी कांग्रेस, राहुल, प्रियंका और खड़गे साधेंगे सियासी समीकरण
- बाजपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से युवक के पैर में मारी गोली
- भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन
- हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद
- सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित ‘एक्सप्रेस’: 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात
- काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल

