प्रेमी से शादी करने के लिए नौकरानी ने ही मालकिन के लाखों रुपए के आभूषणों पर किया था हाथ साफ, काशीपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने विगत जनवरी में एक घर में हुई लाखों रुपए के आभूषणों की चोरी का खुलासा करते हुए घर की नौकरानी व उसके प्रेमी को  गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया है।

पुलिस में खुलासा करते हुए बताया कि हाउस नंबर 07, प्रकाश इन्क्लेव, मानपुर रोड निवासी नीलम सूँठा पत्नी राजीव सूँठा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर पर लाखों रुपये के सोने के गहनों की चोरी 05 जनवरी 2024 को गई थी। चोरी हुये गहनों की तलाशी घर में करने के उपरांत भी नही मिले। कहा कि जिस पर वह उक्त घटना से काफी परेशान व अवसाद ग्रस्त हो गई थी। साथ ही उनके पति अन्य राज्य में सर्विस करते हैं। जिस कारण वह घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दे सकी। इस बीच पीड़िता ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर भी चोरी का शक जताया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर जांच शुरु कर दी। जिसके बाद नौकरानी दीपगंगा कॉलोनी, काशीपुर निवासी अंजलि राणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अंजलि ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने पीड़िता के घर काम के दौरान गहनो पर हाथ साफ कर दिया था। जिसे उसने अपने प्रेमी हनुमान मंदिर कॉलोनी, काशीपुर निवासी शिवम पुत्र विजयपाल को सौंप दिया था और गहनो को बेच कर वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर दोनों को कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भीषण जाम से मिलेगी स्थायी राहत: नगला से 7 किमी बाईपास और गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क को केंद्र की हरी झंडी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में SOG की कार्रवाई के बाद जमानत पर छूटे युवक की संदिग्ध मौत: परिजनों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग; देहरादून जेल में रंगदारी मामले में 15 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार