हल्द्वानी। शहर में रहने वाली पढ़ाई के लिए घर से निकली नाबालिक किशोरी जब शाम तक वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने ढूंढ खोज की, और कुछ सुराग मिले तो पैरों के तले से जमीन खिसक गई।
यहां बनभूलपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 27 मई की दोपहर करीब 2 बजे उनकी 12 वर्षीय बेटी पढ़ाई के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब तय समय पर वह लौट कर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। हालांकि परिजनों को कई सुराग मिले।
जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी को बरेली में रहने वाला शादीशुदा आजाद पुत्र बादशाह बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। आजाद और उसके परिवार वालों का फोन भी स्विच ऑफ है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लापता छात्रा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
ताजा खबर
- नैनीताल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना: प्राकृतिक जलस्रोत हुए रिचार्ज, सैलानियों की आमद घटने से होटल के दाम गिरे
- उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मनमाने बिल पर उपभोक्ता आयोग सख्त
- इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; ‘ऑपरेशन जलनिकासी’ को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग
- अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद
- युवती का नहाते हुए वीडियो बनाते टेलर रंगेहाथ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: विनोद प्रसाद सेमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा के नए निदेशक, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
- रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, देहरादून और बागेश्वर में ‘ऑरेंज अलर्ट’
- चेतावनी के बाद भी नहीं जागा सिस्टम, द्रोणासागर में भरभराकर गिरा विशालकाय सूखा पेड़; टला बड़ा हादसा

