बागेश्वर में रविवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से चार युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कार के खाई में गिरने से चार युवकों की मौत हो गयी है। मृतकों में तीन एक ही गांव के रहने वाले हैं। शवों को बाहर निकाला गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार बालीघाट-धरमधर मोटर मार्ग पर आज सुबह ग्राम भाटनीकोट के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। जिससे चार युवकों की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में दर्दनाक घटना: नीट परीक्षा में सफलता न मिलने से हताश छात्रा ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में लिखा— 'मम्मी-पापा आई लव यू'

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन बल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ राहत व बचाव कार्य चलाया गया। चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में तीन एक ही गांव जुनाइल दोफाड़ के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रही यूपी की नाबालिग ने अस्पताल में दिया अविकसित शिशु को जन्म; जन्म के तुरंत बाद नवजात की मौत, टनकपुर में जीरो FIR दर्ज

मृतकों की पहचान कमल प्रसाद , नीरज कुमार, दीपक आर्य एवं कैलाश राम के रूप में हुई हैं। ये सभी बागेश्वर के निवासी है। माना जा रहा है कि दुर्घटना चालक को नींद आने के चलते हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार बड़यूड़ा सनैती रीमा से बागेश्वर आ रही थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: सरिता ताल झील में गिरी पर्यटकों से भरी बेकाबू कार; स्थानीय लोगों ने मसीहा बन बचाई मुरादाबाद के 4 युवकों की जान
Ad