देश की रक्षा में तैनात जवान की अंतिम विदाई पर नम हुईं आंखें, महापौर दीपक बाली ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सूबेदार रमेश सिंह रावत का आकस्मिक निधन, पूरे सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

राजू अनेजा,काशीपुर। देश की सरहदों की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सूबेदार रमेश सिंह रावत के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर निगम के वार्ड संख्या दो स्थित एकता कॉलोनी निवासी वीर सैनिक के निधन पर महापौर दीपक बाली ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें 👉  उर्वशी बाली ने साझा की ससुराल की अनूठी कहानी, बहू के सपनों को मिले सम्मान तो बनेगी परिवार की पहचान

दिवंगत सैनिक के पार्थिव शरीर को उनके आवास से पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान श्मशान घाट पहुंचे महापौर दीपक बाली ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी और सलामी देकर नमन किया।

एक सपूत का जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति

महापौर दीपक बाली ने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए समर्पित एक वीर सैनिक का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है। नायक सूबेदार रमेश सिंह रावत का निधन केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि काशीपुर क्षेत्र और पूरे प्रदेश की अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को किया तार-तार; 16 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, POCSO और BNS में मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा कि देश सेवा के प्रति उनका समर्पण, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। ऐसे वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध सहकारिता में लालकुआं दुग्ध संघ का दबदबा: उत्तराखंड में मिला पहला स्थान, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अध्यक्ष मुकेश बोरा को किया सम्मानित

महापौर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।