इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लालकुआं निवासी युवक ने नैनीताल की नाबालिक से दुष्कर्म, जांच शुरू घटना को दिया अंजाम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नाबालिग से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और चिकनी चुपड़ी बातों में उलझा कर हल्द्वानी बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मामले में मंगलवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर तल्लीताल थाने में लालकुआं निवासी आरोपी निर्मल कुमार उर्फ हैप्पी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी की सोशल मीडिया पर निर्मल कुमार से बातचीत हुई। आरोप है कि जनवरी 2025 में आरोपी ने किशोरी को हल्द्वानी बुलाया और एक होटल में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी से मिलने के लिए दबाव बनाने लगा, मना करने पर उसने धमकी दी। इस पर किशोरी ने आपबीती मां को बताई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद