काशीपुर : रेलवे पटरी पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, पीछे छोड़ गया तीन माह की बच्ची और पत्नी को

खबर शेयर करें -

काशीपुर : रेलवे पटरी पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के ग्राम मनकरा निवासी 22 वर्षीय मगन पुत्र जसवंत सिंह अपने ससुराल बांसखेड़ा आया हुआ था। वह किसी काम से घर से बाहर आया था। तभी पटरी पार करते समय मुरादाबाद से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू

जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मगन का दो वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। वह अपने पीछे तीन माह की बच्ची और पत्नी को छोड़ गया। वह मजदूरी का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  त्योहार से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा, चाय चूरी समेत तीन दुकानों पर छापा