हल्द्वानी: जंगल में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एक युवक भी लापता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में देर शाम एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। वहीं, एक अन्य मामले में चोरगलिया थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने की भी खबर है। पुलिस दोनों मामलों की जाँच में जुट गई है।


 

दमुवाढूंगा जंगल में मिली महिला

 

पुलिस के अनुसार, 49 वर्षीय महिला भोटिया पड़ाव की रहने वाली थी और दोपहर करीब 12:30 बजे दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच, महिला के बेटे को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें महिला को दमुवाढूंगा की ओर जाते देखने की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिख रहा महेश भट्ट का पलड़ा सबसे भारी, त्रिकोणीय मुकाबले में काम आ रही अनुभव की बिसात

पुलिस और परिजनों ने मिलकर तलाश की, तो महिला बेहोशी की हालत में जंगल में मिली। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने प्रारंभिक जाँच में विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। काठगोदाम थाने के एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई से काठगोदाम का सफर अब और आसान! वीकली स्पेशल ट्रेन हुई रेगुलर, यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा; अब नहीं देना होगा अतिरिक्त किराया

 

चोरगलिया से लापता हुआ युवक

 

चोरगलिया थाना क्षेत्र के तल्ला आमखेड़ा निवासी हंसी देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति दिनेश चंद्र 16 अगस्त से लापता हैं। अगले ही दिन दिनेश चंद्र ने फोन कर अपनी पत्नी से कहा कि वह अब घर नहीं लौटेंगे। परिवार ने किसी अनहोनी का अंदेशा जताया है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दिनेश चंद्र की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बलूनी के बाद त्रिवेंद्र की एंट्री से गदरपुर की सियासत में भूचाल, अरविंद पांडे के घर बढ़ता दिग्गजों का काफिला” , क्या भाजपा में सब कुछ ठीक है?