सिडकुल से ड्यूटी के बाद हल्द्वानी घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में तेज रफ्तार बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटेक्स क्षेत्र में आज दोपहर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के संबंध में काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक कॉलटेक्स के पास डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में कार्यरत थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर अतिक्रमण विवाद: बस्तियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे विधायक; मशाल जुलूस और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुनर्वास की उठी मांग

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आँख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत; 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें