चौथे फेरे के बाद ही अचानक दुल्हन का बदला मूड, बोली नहीं करनी शादी अब कर लो जो करना हैं, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

खबर शेयर करें -

आमतौर पर शादी के दिन दुल्हन शर्मीली होती है और उससे जो भी रस्म करने के लिए कहा जाता है, वह चुपचाप करती है। लेकिन कानपुर में एक बारात में दुल्हन ने जो किया उससे पूरा कानपुर हैरान रह गया.

चौथे फेरे के बाद शादी से इंकार

दरअसल, कानपुर में एक शादी में बाराती उस वक्त हैरान रह गए जब दुल्हन ने चौथा फेरा लेने के बाद शादी से इंकार कर दिया। वहीं इसके बाद जब दुल्हन ने अपना लाल चेहरा दिखाया तो किसी की भी दुल्हन से बहस करने की हिम्मत नहीं हुई. दुल्हन मंडप पर चुनरी की गांठ खोलती है और वहां से सीधे पैर पटकती हुई अपने कमरे में चली जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

दुल्हन की इस हरकत के बाद पूरे मोहल्ले में इसी बात की चर्चा होने लगी और हर किसी की जुबान पर दुल्हन का ही जिक्र था. पूरे दिन पंचायत चलती रही, लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन

टका सा दिया दुल्हन ने जवाब 

जब दुल्हन से शादी तोड़ने का कारण पूछा गया तो उसने कहा कि उसने पहले ही दूल्हे को फोन पर बता दिया था कि अगर वह बरात लेकर आया तो उसकी बदनामी होगी, लेकिन ये लोग नहीं माने. दुल्हन को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिर में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही अपनी बारात वापस लौटानी पड़ी.