पति के जेल जाने के बाद बीवी ने दूसरी शादी रचा पहले पति के स्मैक तस्करी के धंधे को उत्तराखंड में रखा जारी, अब हुई गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बरेली में एक अजब मामला सामने आया है। जहां शौहर के जेल जाने के बाद बीवी ने स्मैक तस्करी का धंधा संभाल लिया। इसके लिए उसने दूसरी शादी की और दूसरे शौहर के साथ मिलकर काम संभाला।

पुलिस ने अब दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला रेशमा पहले अपना कारोबार उत्तराखंड के काशीपुर में करती थी। रेशमा की शादी अजहर से हुई जिसके बाद उसने यहां स्मैक का कारोबार शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने पर नाराज महिला की जहर खाने से मौत, इलाके में तनाव

एसपी ग्रामीण ने बताया कि जब अजहर स्मैक तस्करी के आरोप में जेल चला गया तो रेशमा का संबंध फतेहगंज पश्चिमी के शातिर तस्कर रिफाकत से हो गया। रेशमा ने रिफाकत से शादी कर ली और साथ मिलकर तस्करी करने लगे। उन्होंने बताया कि फतेहगंज पश्चिम की पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेशमा और उसके पति रिफाकत को गिरफ्तार किया। अदालत ने शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया। एसपी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को दबिश देकर मोहल्ला सराय कस्बा से रिफाकत और रेशमा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.67 लाख रुपये मूल्य का 23 ग्राम स्मैक बरामद किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

रेशमा और रिफाकत के खिलाफ फतेहगज पश्चिमी थाने में नौ, थाना बारादरी में तीन, थाना काशीपुर (उत्तराखंड) में छह और थाना बनबसा, जिला चंपावत (उत्तराखंड) में दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ में तस्कर दंपति ने बताया कि वे उत्तराखंड से स्मैक खरीदकर लाते हैं और स्थानीय बाजार में फुटकर में जगह-जगह इसे बेचते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad