होली पर अलका पाल का संदेश: “रंगों संग जिम्मेदारी भी निभाएं, काशीपुर को आदर्श शहर बनाएं”

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। रंगों के महापर्व होली के अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शहर के समग्र विकास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर है। “आओ मिलकर होली मनाएं और काशीपुर को आदर्श, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने का संकल्प लें। जब नागरिक जागरूक होंगे, तभी शहर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।”
अलका पाल ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तब है, जब हर घर में मुस्कान और हर चेहरे पर संतोष हो। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक भूमिका निभाने, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि काशीपुर की पहचान केवल व्यापारिक नगरी के रूप में नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता के केंद्र के रूप में होनी चाहिए। “इस होली पर नफरत की दीवारें गिराएं, विकास और भाईचारे के रंग से पूरे शहर को रंग दें।”
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: तल्लीताल बाजार में जूते की दुकान में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट बना कारण, व्यापारियों में दहशत

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें