
राजू अनेजा, काशीपुर।सुदामा पुरी शक्ति नगर में इस बार होलिका दहन का आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति का विराट उत्सव बन गया। महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसके बाद भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ।
ढोलक, मंजीरे और झांझ की थाप पर गूंजते भजनों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में ऐसे झूमे कि माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।
इसके पश्चात विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया। अग्निकुंड की लपटों के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण हुआ और फूलों व गुलाल से होली खेलकर आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल पेश की गई।
प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्र छाबड़ा ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कारों को जीवित रखने का कार्य करते हैं।
सुदामा पुरी शक्ति नगर का यह आयोजन भक्ति, परंपरा और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक बनकर देर रात तक लोगों के मन में उल्लास और आस्था का रंग भरता रहा।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

