Android यूजर्स को लगा झटका, बिना अपडेट ही बदल गया Google Phone ऐप का इंटरफेस

खबर शेयर करें -

गुरुवार शाम से शुक्रवार दोपहर तक कई Android यूजर्स को तब हैरानी हुई, जब उनके Google Phone ऐप का डायलर इंटरफ़ेस बिना किसी अपडेट के अचानक बदल गया। यह बदलाव Google के Material 3 Expressive redesign का हिस्सा है, जिसे हाल ही में Android 16 के साथ पेश किया गया था।


 

ऐप में हुए प्रमुख बदलाव

 

नए डिजाइन में, Google Phone ऐप के अंदर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स को मिलाकर एक ‘Home’ टैब में रखा गया है। कॉल्स अब गोल किनारों वाले कार्ड्स में दिखाई देती हैं और मिस्ड, स्पैम व कॉन्टैक्ट्स जैसी कैटेगरी को अलग करने के लिए एक नया फिल्टर सिस्टम भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग; हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

कॉल के दौरान स्क्रीन पर भी बदलाव किए गए हैं। अब इन-कॉल स्क्रीन पर बड़े, गोल और आयताकार बटन हैं। साथ ही कॉल रिसीव या कट करने के लिए एक नया जेस्चर सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स स्वाइप या टैप दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्ड सेवाओं में बड़ा बदलाव: अब घर बैठे ऑनलाइन बनेगा राशन कार्ड; सरकार ने लॉन्च किया 'यूआरसीएमएस' पोर्टल

 

यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

 

इस बदलाव ने लाखों यूजर्स को चौंका दिया, क्योंकि यह एक server-side activation के जरिए हुआ था। इसका मतलब है कि यूजर्स को ऐप अपडेट इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ी और इंटरनेट से कनेक्ट होते ही इंटरफ़ेस अचानक बदल गया। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस अचानक हुए बदलाव से नाराजगी जताई, जबकि कुछ को नया डिजाइन पसंद भी आया।

Google ने कहा है कि यह नया डिजाइन 18,000 से अधिक यूजर्स पर किए गए रिसर्च पर आधारित है, जिसका मकसद जरूरी जानकारी को स्क्रीन पर जल्दी पहचानना आसान बनाना है। यह रीडिजाइन जल्द ही Google के अन्य ऐप्स जैसे Messages, Contacts और Gmail में भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्ड सेवाओं में बड़ा बदलाव: अब घर बैठे ऑनलाइन बनेगा राशन कार्ड; सरकार ने लॉन्च किया 'यूआरसीएमएस' पोर्टल