अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: चलती झूला ट्रॉली टूटकर नीचे गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के तहत एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित मेले के अंतिम दिन देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मैदान में देर रात तक संचालित हो रहे ऊंचे झूलों में से एक ट्रॉली अचानक टूटकर सीधे जमीन पर आ गिरी। ट्रॉली में सवार खोल्टा निवासी मोहित परिहार और लोअर मॉल रोड निवासी दीपा आर्या नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए युवक मोहित परिहार को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
एक पैर में दो फ्रैक्चर, महिला भी चोटिल; एसडीएम ने दिए पुलिस जांच के आदेश
हादसे में घायल युवक मोहित के पैर में दो जगह गंभीर फ्रैक्चर आया है और दूसरा पैर डिसलोकेट हो गया है, जिनका फिलहाल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि ट्रॉली झूले के नीचे की ओर होने के दौरान टूटी, वर्ना बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। पीड़ित परिजनों व घायलों ने इसे मेला व झूला संचालकों की आपराधिक लापरवाही करार देते हुए सख्त पुलिस कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। घटना पर कड़ा रोष जताते हुए एसडीएम अल्मोड़ा संजय कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार करा दिया गया है और पूरी घटना की विस्तृत जांच के आदेश पुलिस को दे दिए गए हैं; जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: तलाक की बात से बौखलाए पति ने 315 बोर के तमंचे से गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत