अंजू ये मैसेज तेरे लिए है, आखिरी बार शक्ल देख ले. शख्स ने पत्नी के लिए बनाया डेढ़ मिनट का वीडियो फिर लगा ली फांसी

खबर शेयर करें -

गाजियाबाद में एक शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसने सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी के लिए डेढ़ मिनट का एक वीडियो बनाया। वीडियो में शख्स ने कहा है, ‘अंजू ये मैसेज तेरे लिए है।

लव यू, बाकी आज आखिरी बार शक्ल देख ले। तेरे बच्चे ठीक हैं न, खुश रखना उनको। देख सोनू तो चला… तेरी बहन ने कही थी वो तेरा दूसरा ब्याह कराएगी तो अब कर ले। चल बाय-टाटा, अपना ध्यान रखियो। मेरे से जो गलती हुई हो वो माफ कर दियो…’

यह भी पढ़ें 👉  गाजा में हवाई हमलों में 47 फिलिस्तीनी मारे गए, हमास युद्धविराम वार्ता को तैयार

मामला कवि नगर क्षेत्र के गोविंदपुरम गांव का है। हालांकि वीडियो में शख्स ने सुसराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं।

चार साल पहले हुई थी शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक का नाम जोगेंद्र है। चार साल पहले उसकी अंजू से शादी हुई थी। अंजू बुलंदशहर की रहने वाली है। कुछ समय पहले दोनों में घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद अंजू अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसी बीच अंजू के मायके वालों ने जोगेंद्र से कहा कि वे उसकी दूसरी शादी करा देंगे। इन सभी बातों से परेशान होकर जोगेंद्र ने सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड करने से पहले डेढ़ मिनट का वीडियो बनाकर अंजू के नाम एक मैसेज छोड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2025: जानिए कब है भाई-बहन के प्रेम का यह पर्व और शुभ मुहूर्त

वीडियो में दिख रहा है फांसी का फंदा

वायरल वीडियो में फांसी की फंदा भी दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने के बाद जोगेंद्र इसी फंदे से झूल जाता है। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल जोगेंद्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अंजू और ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन: सबसे तेज युवा वनडे शतक के साथ भारत ने अंडर-19 श्रृंखला जीती

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें