
राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर-रामनगर मार्ग की बदहाल स्थिति इन दिनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब भाजपा सरकार के विकास दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि “भाजपा के विकास की असली गवाही अब ये गड्ढे ही दे रहे हैं, जो चीख-चीख कर हकीकत बयान कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों और सोशल मीडिया पर विकास दिखा रही है, जबकि धरातल पर हालात बेहद खराब हैं।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा किया गया था, लेकिन काशीपुर-रामनगर जैसे महत्वपूर्ण मार्ग की हालत ही उन दावों की पोल खोल रही है।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
कांग्रेस नेता ने सरकार से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि जनता अब सिर्फ दावों से नहीं, बल्कि जमीनी काम से जवाब चाहती
ताजा खबर
- काशीपुर-रामनगर मार्ग के गड्ढे बयां कर रहे भाजपा के 4 साल के ‘विकास’ की कहानी: अनुपम शर्मा
- धामी के गड्ढामुक्त सड़कों के दावे काशीपुर में फेल, रामनगर-काशीपुर मार्ग पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा
- धामी की धाक से चमका उत्तराखंड, विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा प्रदेश: दीपक बाली
- स्वच्छ शहर के साथ स्वस्थ काशीपुर का संकल्प: महापौर दीपक बाली की बड़ी पहल, कल नगर निगम में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
- उत्तराखंड वेदर अपडेट: 5 जिलों में ‘येलो अलर्ट’; बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मैदानों का हाल
- मानवता शर्मसार; अस्पताल ने पुलिस को दी ‘मौत’ की खबर, परिजनों को ‘इलाज’ के नाम पर 20 KM भटकाया
- 31 मार्च को माता बाल सुंदरी मंदिर में सजेगा मां भगवती का भव्य दरबार, श्री दुर्गा जागरण मंडली अपने मीठे-मीठे भजनों से करेगी श्रद्धालुओं को सराबोर
- दादा की तेरहवीं पर ‘मैनेजर’ की हत्या की कसम; व्यापारिक घाटे से बौखलाए कन्हैया ने मारी थी पीठ में गोली, पुलिस ने दबोचा
- हल्द्वानी से राजनाथ सिंह का हुंकार: “धामी केवल ‘धाकड़’ नहीं, अब ‘धुरंधर’ हैं”; पूर्व सैनिकों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर
- “शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक तस्वीर—बारिश में भीगते स्कूल आये मासूम को मासाब ने किताब की जगह थमा दिया सिलेंडर”


