चंपावत: बोलेरो और बाइक की टक्कर में सेना का जवान और पत्नी गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

चंपावत: जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र में खेतीखान के पास मंगलवार शाम को एक बोलेरो जीप और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सेना के जवान और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शाम को पोखरी की ओर जा रही बाइक और पाटी से लोहाघाट की ओर आ रही बोलेरो में खेतीखान के पास भीषण टक्कर हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद

घायल दंपति को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सक ने दोनों घायलों को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

चिकित्सक डॉक्टर सुमित ने बताया कि घायल सेना का जवान दीपेश सिंह महरा, जो छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे, के पैर में गंभीर चोट लगी है। उनकी पत्नी अनीता महरा के पैर और कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉ. सुमित ने यह भी बताया कि दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। दंपति महरा गांव (पोखरी) के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

दुर्घटना की सूचना मिलने पर लोहाघाट थाने की 112 की टीम, एएसआई गोपाल सनवाल के नेतृत्व में, अस्पताल पहुंची और घायलों व घटना की जानकारी ली। मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

Ad