श्री नानकमत्ता साहिब: अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता कराटे खिलाड़ी गुरबख्श सिंह को पंजाब के कलाकारों ने भेंट की इलेक्ट्रिक विंटेज कार

खबर शेयर करें -
श्री नानकमत्ता साहिब। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला अंतर्गत श्री नानकमत्ता साहिब के प्रतिभावान कराटे खिलाड़ी गुरबख्श सिंह की खेल उपलब्धियों से प्रभावित होकर पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार गुरचेत चित्रकार एवं कॉमेडियन मेहर मित्रा ने उन्हें एक इलेक्ट्रिक विंटेज कार भेंट कर सम्मानित किया है। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम कर चुके गुरबख्श सिंह को मिले इस अनोखे उपहार और सम्मान से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

खेल क्षेत्र में लगातार रोशन कर रहे नाम

गुरबख्श सिंह चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी, श्री नानकमत्ता साहिब के खिलाड़ी होने के साथ-साथ न्यू लाइट स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने कराटे के क्षेत्र में कठिन मेहनत और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय, अकादमी और पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रोत्साहन से युवाओं को मिलेगी नई प्रेरणा— किशन सिंह चौहान

इस अवसर पर चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी की संस्थापक व प्रबंधक श्रीमती चंद्रा देवी, न्यू लाइट स्कूल के प्रबंधक मलूक सिंह खिंडा, प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत कौर और अकादमी के मुख्य कोच किशन सिंह चौहान ने गुरबख्श सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य कोच किशन सिंह चौहान ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास ही खेलों में सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने पंजाब के दिग्गज कलाकारों द्वारा दिए गए इस प्रोत्साहन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से न केवल खिलाड़ी का मनोबल बढ़ता है, बल्कि अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे आने की प्रेरणा मिलती है। अकादमी परिवार ने उम्मीद जताई कि गुरबख्श सिंह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश और उत्तराखंड का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता संदीप सहगल ने सभी क्षेत्रवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं, काशीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस से है प्रबल दावेदार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जाम से छुटकारे के लिए बाजपुर रोड पर आरओबी बना, अब चीमा चौराहे को अंडरपास की सौगात कब?