रोहित शर्मा के आउट होते ही लगा दिया ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा, अब दुकान पर चल रहा है बुलडोजर

As soon as Rohit Sharma was out, slogan of 'Pakistan Zindabad' was raised, now bulldozer is running on the shop.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,पुणे/सिंधुदुर्ग: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने पर बुलडोजर एक्शन सामने आया है। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवण में एक कबाड़ (स्क्रैप) की दुकान पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान यह पर भारत विरोधी नारे लगे थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद मालवण की स्थानीय नगर पालिका ने अब सख्त कार्रवाई की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  786 के नोट को 77 लाख में बेचने का सपना दिखाकर पचास हजार रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जानकारी के अनुसार सिंधुदुर्ग के मालवण में सोमवार को मालवण नगर परिषद प्रशासन ने एक कबाड़ की दुकान को ध्वस्त कर दिया। एक दिन पहले दुकान के मालिक ने भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान रोहित शर्मा के विकेट के बाद कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे। शिवसेना के नीलेश राणे ने एक्स पर दुकान के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई के दृश्य साझा किए और कहा कि मालवण में एक मुस्लिम प्रवासी स्क्रैप डीलर ने कल भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भारत विरोधी नारे लगाए। उन्होंने आगे लिखा है कि कार्रवाई के तौर पर हम इस बाहरी व्यक्ति को जिले से बाहर तो निकालेंगे ही, लेकिन उससे पहले हमने उसके कबाड़ के कारोबार को तुरंत नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  786 के नोट को 77 लाख में बेचने का सपना दिखाकर पचास हजार रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  786 के नोट को 77 लाख में बेचने का सपना दिखाकर पचास हजार रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें