आधी रात युवती के घर पहुंच गया शादीशुदा युवक, छत पर करने लगा ये काम, अचानक जाग गया परिवार; फिर…

खबर शेयर करें -

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना इलाके के एक गांव में एकतरफा प्यार में विवाहित युवक मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे युवती के घर की छत पर पहुंच गया और गले में फंदे डालकर लटक गया। इस दौरान आहट होने पर युवती के परिजन जग गए।

उन्होंने तत्काल युवक को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

युवती के पिता के अनुसार उनकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। कॉलेज आते जाते समय विवाहित मनेंद्र पुत्र देव सिंह काफी समय से छेड़खानी कर उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसके परिवार वालों से शिकायत करने पर भी नहीं माना।

संभ्रांत लोगों के कहने पर लोकलाज के चलते उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को मनेंद्र ने धमकी दी थी कि रात में उनके घर पर आकर वह जान दे देगा। उन्होंने उसकी धमकी को नजरंदाज कर दिया, लेकिन रात करीब डेढ़ बजे आरोपी उनके घर की छत पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

इसके बाद टीन शेड के सहारे गमछे से फंदा लगा लिया। इस दौरान आहट होने पर उन्होंने छत पर जाकर देखा और गमछा काटकर तत्काल उसे नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।

युवक द्वारा युवती के घर जाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। उसे पुलिस ने अस्पताल में तत्काल अस्पताल रवाना कर दिया। इस मामले में युवती पक्ष से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।