रेलवे क्रॉसिंग पर ओ आर बी द्वारा खोदा गया तलाब रूपी गड्ढा बना लोगों के लिए मुसीबत, गड्ढे में गिर कर बुजुर्ग हुआ घायल
Pit dug by ORB at railway crossing became trouble for people, elderly man got injured after falling in pit
राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर के रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहे ओआरबी निर्माण के दौरान मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है अभी विगत दिनों ही ओ आर बी का मलबा बीच चौराहे पर गिरने से वहां से गुजरने वाले राहगीर बाल बाल बचे थे कि आज ओ आर बी द्वारा खोदे गए गड्ढे में पानी भरने से तालाब नुमा गड्ढे में एक बुजुर्ग गिरकर घायल हो गया इधर वहाबी की लापरवाही को तुरंत संज्ञान में लेते हुए एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने ओ आर बी का निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई तथा पैदल आवागमन को बंद करने के लिए दोनों ओर बेरकेडिंग लगाने के निर्देश दिए।
बताते चलें कि विगत वर्ष से रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे ओ आर बी निर्माण कार्य के अंतिम रूप में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर का भाग यानी वो स्ट्रिंग ग्रिडर ब्रिज के निर्माण का काम शुरू हो गया है। आवाजाही पूर्णतः बन्द रहे इसको लेकर रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर बेरकेडिंग लगाई गई है। परंतु ठीक ढंग से रास्ता बंद ना होने के चलते यहां पर लोगों की आवाजहि जारी है। इसी बीच फाउंडेशन के लिये बनाये गए गड्ढे में अचानक पानी का भराव भरने से गड्ढे ने तालाब का रूप ले लिया और आज देर सायं मुरादाबाद से काशीपुर आये एक बुजुर्ग इस तालाब रूपी गड्ढे में तब गिर गए जब वह वेरिकेटिंग क्रोस कर रास्ता पार करने का प्रयास कर रहे थे। वो तो गनीमत रही कि वहां महेशपुरा निवासी अकबर व लखीमपुर खीरी निवासी गुर्री मौजूद थे जिन्होंने तत्काल बुजुर्ग को गड्ढे से बाहर निकाला, अभी इस घटना को घटे चंद मिनट ही हुए थे कि कवि नगर का रहने वाला कपिल अपनी बाइक समेत बेरिकेटिंग से टकरा कर चोटिल हो गया। ऐसे न जाने कितने लोग जान जोखिम में डाल इस तरफ जबरन आवाजहि कर रहे है। अब जबकि आने वाले दिनों में यहां कार्य बृहद रूप में होना शुरू हो जाएगा उससे पूर्व प्रशासन द्वारा यदि सुरक्षा के मद्देनजर कोई योजना नही बनाई गई तो बड़ी घटना घट सकती है। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ओवर ब्रिज का निर्माण कर रहे कर्मचारियों को तत्काल बेरकेडिंग को सही तरीके से लगाने के निर्देश दिए साथ ही फाटक के दोनों और पुलिस के जवान तैनात करने के भी निर्देश दिए ताकि ओआरबी निर्माण के दौरान कोई दुर्घटना घटित ना हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

