बागेश्वर : पुलिस से बोला पति मेरी पत्नी से पूरा गांव है परेशान करें मदद

खबर शेयर करें -

खबर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर जिस्म की सौदेबाजी करने का आरोप लगाया है। खबर है कि क्षेत्र में इन दिनों एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला दिख रही है। युवक का कहना है कि वीडियो में दिख रही महिला उसकी पत्नी है, जो कि काफी वक्त से उससे अलग रह रही है। पुलिस के सामने पति ने कहा कि उसकी पत्नी काफी वक्त पहले घर छोड़कर चली गई थी। पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि घर छोड़ने के बाद अब उसकी पत्नी गलत धंधे में पड़ गई है।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी में विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा है कि इस मामले में जांच करवाई जा रही है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी सभी पहलुओं से जांच हो रही है। पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द नारी निकेतन भेजा जाए। पति का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद गांव में बदनामी हो रही है। पति का यह भी कहना है कि उसकी पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही है। इस मामले के बाद पूरे बागेश्वर में सनसनी फैल गई है। खबर सुनकर हर कोई हैरान है और ग्रामीणों से लेकर महिलाओं में काफी गुस्सा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के गेटों पर परिवहन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: आरटीओ में सरेंडर वाहन ढो रहे थे अवैध खनन, 5 ओवरलोडेड डंपर सीज और 50 के चालान