रात में टेंपो-ई-रिक्शा संचालन पर रोक: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एसएसपी ने कड़े निर्देश जारी ,जनता से सहयोग की करी अपील

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बड़ा फैसला लिया है। अब रात्रि काल में टेंपो और ई-रिक्शा संचालित करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। आदेश के मुताबिक बिना क्षेत्राधिकारी (सीओ) की अनुमति किसी भी टेंपो या ई-रिक्शा को रात में सड़क पर उतरने की इजाजत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

एसएसपी ने साफ कहा है कि दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी चिंताजनक है, ऐसे में रात के समय हल्के वाहन चलाने पर निगरानी बढ़ाना आवश्यक हो गया है। पूरे जनपद में रात्रि के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!

पुलिस अधिकारियों को हिदायत है कि संवेदनशील मार्गों पर विशेष पैट्रोलिंग बढ़ाई जाए और बिना अनुमति रात में चलने वाले वाहनों को तुरंत सीज किया जाए। आदेश जारी होते ही पुलिस टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है।

पुलिस का दावा है कि इस सख्ती से रात्रिकालीन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा और आमजन को सुरक्षित यातायात मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad