भागता दूल्हा…पीछे दौड़ती दुल्हन, दिल्ली से आए खास लोग और थाने में ड्रामा…

खबर शेयर करें -

बिहार में शादियों का मौसम आ गया है और दुल्हन को विदा करने दूल्हे राजा बारात लेकर पहुंच रहे हैं. लेकिन, छपरा में उल्टा हुआ है, यहां एक दबंग दुल्हन खुद ही दूल्हे को विदा करने उसके घर पहुंच गई. दूल्हे राजा भागते रहे, लेकिन 3 दिन तक दूल्हे को खदेड़ कर दुल्हन ने आखिर पकड़ ही लिया और उसे विदा कर कर दिल्ली ले गई. पूरा मामला कोपा थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि कोपा पुलिस स्टेशन एरिया के रहने वाले चंदन कुमार मांझी नाम के युवक ने दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट सोफिया नाम के किन्नर से प्रेम विवाह कर किया था. विवाह करने के बाद वहां से पैसा जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गया. इसके बाद किन्नारों की टीम छपरा के कोपा थाना पहुंची और यहां पहुंच करके हंगामा शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

हंगामा के तीसरे दिन किसी तरह से चंदन कुमार मांझी को कोपा थाने पर बुलाया गया और मामला सुलझाने की कवायद की जाने लगी. इसके बाद कोपा थाना पुलिस की पहल पर गांव और समाज के लोगों के समझाने बुझाने के बाद युवक सोफिया नाम के किन्नर को साथ ले जाने पर राजी हुआ और अपने घर ले गया. आपको बता दें कि देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद चंदन कुमार मांझी नाम युवक उसे अपने घर लेकर के चला गया.

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

दिल्ली से छपरा पहुंचे किन्नरों ने बताया कि चंदन कुमार मांझी के द्वारा 21 जनवरी को एक लाख रुपए नगद एक आईफोन एवं एक सोने की चेन लेकर दिल्ली से फरार हो गया था. इसे लेकर सोफिया ने दिल्ली में केस भी दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद सोफिया अपने दोस्तों के साथ छपरा पहुंच गई जहां उसने तीन दिनों तक काफी हंगामा किया. आखिरकार बेवफा दूल्हे ने उसे अपनाया जिसे लेकर वह अब दिल्ली जाने की बात कह रही है.