चंपावत में घाट-पनार मार्ग पर बड़ा हादसा: बंद सड़क खुलने का इंतजार कर रही कार पर गिरा भारी बोल्डर, युवक की मौत, 4 घायल

खबर शेयर करें -
चंपावत। चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत घाट-पनार मोटर मार्ग पर सोमवार दोपहर मसान देवता मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक गिरे भारी-भरकम बोल्डर ने कोहराम मचा दिया। सड़क बंद होने के कारण पिथौरागढ़ की ओर जा रही अल्टो कार (UK 05 TA 2878) रास्ते में रुककर खुलने का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक ऊपर से गिरा बोल्डर कार पर आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पिथौरागढ़ के टिम्टा (गंगोलीहाट) निवासी पांच लोग बोल्डर और मलबे की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय निवासियों ने खाई व मलबे से घायलों को निकाला, लेकिन लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाते समय 35 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र भवानी राम ने दम तोड़ दिया।
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, बारिश से बदहाल सड़कों ने बढ़ाई परेशानी
मृतक संदीप कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। उसकी मौत की खबर से टिम्टा गांव में शोक की लहर है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार (23) के सिर में चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायल सुभाष चंद्र, मनोहर और राहुल को उपचार हेतु पिथौरागढ़ भेजा गया है। घटना का संज्ञान लेते हुए चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम नीतू डांगर ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। पिथौरागढ़ और चंपावत के सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण दो दर्जन से अधिक सड़कें बंद हैं, जिससे पर्वतीय इलाकों में यात्रा जोखिमभरी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें 👉  “लालकुआं विधानसभा मेरा शरीर, बिंदुखत्ता मेरा हृदय”: पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जताया जनता से भावुक रिश्ता, आगामी चुनाव और भू-कटाव पर दिए बड़े संकेत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सड़क पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 8 बालिग गिरफ्तार, वाहन सीज और 7 नाबालिगों के परिजनों पर भी कार्रवाई