बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

खबर शेयर करें -

लालपुर चौकी के पास मोटरसाइकिल से अपने काम से जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बगवाड़ा निवासी युवक की मौत हो गई।

स्वजनों के मुताबिक तीन दिन बाद उसकी शादी थी।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड में आज मिले 4339 नए कोरोना संक्रमित

ग्राम बगवाड़ा निवासी 22 वर्षीय मोनू चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह वाहन चलाता है। बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद उसकी शादी थी। शुक्रवार को वह बाइक से किसी काम से कहीं गया हुआ था। इसी बीच लालपुर, किच्छा में तेज अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लालपुर चौकी पुलिस पहुंची और एंबुलेंस 108 की मदद से मोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुशीला तिवारी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट के बाद अब कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल पर साजिश का साया

अस्पताल में मोनू की लाश देखकर स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक मोनू की तीन दिन बाद शादी थी। इसके लिए घर परिवार में तैयारियां चल रही थी। नाते रिश्तेदारों का आना जाना भी शुरू हो गया था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। शुक्रवार शाम मोनू शादी के काम से बाइक से कहीं चला गया। जिसके बाद हुए हादसे में माेनू के घर में छाई शादी की खुशी मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  अब खनन माफिया की खैर नहीं ! ओवरलोडिंग पर चला खाकी का हंटर, कोतवाल रवि कुमार सैनी ने खुद संभाली कमान

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने रोका, तो देवर संग मेला देखने गयी महिला के साथ देवर के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad