अब देश की सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे वरिष्ठ आईपीएस जन्मेजय खंडूरी, आईटीबीपी में मिली आईजी की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, काशीपुर। उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जन्मेजय खंडूरी को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में महानिरीक्षक (आईजी) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

 

वर्तमान में जन्मेजय खंडूरी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पूर्व वह उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और प्रभावी नेतृत्व का परिचय दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  गृह कलेश से तंग आकर युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा; एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती

 

अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव, अनुशासित कार्यशैली और कानून-व्यवस्था के मामलों में मजबूत पकड़ के लिए पहचान रखने वाले खंडूरी अब देश की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आईटीबीपी में आईजी के रूप में उनकी भूमिका सीमा प्रबंधन, सुरक्षा रणनीतियों के क्रियान्वयन और विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों के संचालन में अहम रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर-किच्छा के बीकानेर समेत 5 प्रमुख रेस्टोरेंट व बेकरी प्रतिष्ठानों पर GST विभाग की बड़ी रेड, व्यापारियों ने मौके पर सरेंडर किए 21.64 लाख रुपये

 

पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता आईटीबीपी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उनकी नियुक्ति से उत्तराखंड पुलिस सेवा से जुड़े अधिकारियों और जवानों में भी उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में चमके हल्द्वानी के शटलर सार्थक जोशी, ऑल इंडिया अंडर-13 बैडमिंटन में जीता एकल और युगल का खिताब

 

देश की सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी इस अहम जिम्मेदारी में जन्मेजय खंडूरी का अनुभव और नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी नई नियुक्ति को उत्तराखंड के लिए सम्मान और गर्व की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad