बिंदुखत्ता : सुबह घर का गेट खोलकर बाहर निकल रही महिला पर आवारा सांड ने हमला कर क्या गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं – ग्रामीण इलाकों में इन दिनों आवारा जानवरों का इतना आतंक है कि ग्रामीण इस बात से परेशान है कि इन आवारा जानवरों से अपनी फसल को बचाए या खुद को।

ताजा मामला रविवार सुबह का है जब लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता के पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला का है। जहां 67 वर्षीय पुष्पा जोशी पत्नी बालादत्त जोशी सुबह 7 :40 पर घर का गेट खोलकर बाहर आ ही रही थी कि अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले की 67 वर्षीय पुष्पा जोशी को समझ पाती आवारा जानवर द्वारा उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया उनकी रीड की हड्डी पर भी चोट पहुंचा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार में पुलिस का कड़ा पहरा, 18 सुपर जोन और 40 Zones में बंटा मेला क्षेत्र, 6,000 जवान तैनात

आनन फानन में महिला के परिवारजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग महिला के पुत्र धीरज ने बताया कि उनकी माता के रीड की हड्डी में भी चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिनों तक मूसलाधार बारिश का खतरा: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर के लिए Orange Alert जारी, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बाइक सवार युवकों ने युवती से किया गैंगरेप , अपहरण कर रातभर बनाया बंधक; तीन आरोपी फरार