बिंदुखत्ता: छह साल की बच्ची को बदनीयती से जबरन अपने साथ लेकर जा रहे युवक की जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस चौकी को सुपुर्द

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां एक तथाकथित मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक द्वारा एक छह साल की बच्ची को बदनीयती के चलते साइकिल से उठाकर ले जाने की घटना सामने आई है।

बताया जाता है यहां राजीव नगर संजयनगर के बीच सुबह एक संजय नगर निवासी एक में पढ़ने वाली सड़क पार कर रही थी कि तभी राजीव नगर निवासी एक तथाकथित मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक आया और उसे जबरन अपने साथ लेकर जाने लगा और उसके साथ अश्लील हरकत भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का उल्लास: अमित कुमार सैनी बने अपर एसपी और सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर, SSP ने पहनाए तमगे

बताया जाता है इस पर बालिका ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की और फिर कालिका मंदिर पुलिस चौकी को सुपुर्द किया। काफी देर मामले की विवेचना की गई।

आरोपी के पिता को पुलिस ने बुलाया लेकिन वह नहीं आया उसने कहा उसका बेटा अपराधी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस चौकी बिंदुखत्ता में संजय नगर की महिलाएं समाचार लिखे जाने तक डटी हुई थीं। लोगों में इस घटना से जबरदस्त जनाक्रोश है लेकिन युवक की माता का कहना है वह कई दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त है इसलिए उसने ऐसा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला की बढ़ती सक्रियता से गरमाई लालकुआं की सियासत

इधर लोग इस बात को स्वीकार नहीं रहे हैं लोग कह रहे हैं ऐसा था तो उसका इलाज किया जाना चाहिए था। कुल मिलाकर इस घटना से गांव में जबरदस्त गुस्सा है। पुलिस आरोपी को सुसंगत धारा में जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

इस घटना से अभिभावकों में भय व्याप्त हो गया है! लोगों का कहना था आरोपी साइकिल से था तब पकड़ा गया और कहीं बाइक से होता तब क्या होता ? लोगों ने कहा है इस तरह की घटना असहनीय है इसलिए आरोपी को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए।