BJP नेता ने अपनी ही पत्नी पर लगाए मारने-पीटने के आरोप, बोले- बच्चों को..
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पति पत्नी का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है. बीजेपी के पूर्व विधायक जहां अपनी पत्नी पर मारने पीटने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं पत्नी भी पति पर अवैध संबंध का आरोप रही है. शनिवार को यह मामला उस वक्त सबकी नजर में आया जब छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के पूर्व BJP विधायक और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामजी भारती ने अपने बेटे के साथ प्रेस कांफ्रेंस की और अपनी पत्नी पर संगीन आरोप लगाए.

अपनी व्यथा बताते हुए रामजी भारती ने कहा कि साल 2000 में उनकी शादी रायपुर की रहने वाली संगीता के साथ हुई थी. शुरुआत के चार साल तक तो सब ठीक था लेकिन इसके बाद व्यवहार बदलने लगा. उन्होंने बताया कि पत्नी मारती पीटती थी, बच्चों को खाना नहीं देती थी, यहां तक कि मेरी मां पर चोरी का आरोप लगाकर घर से बाहर निकाल दिया. बीजेपी नेता ने कहा कि समाज में प्रतिष्ठा है, इसलिए मैं चुप रहा लेकिन अब पानी सर से ऊपर चला गया है.
इससे एक दिन पहले पूर्व विधायक की पत्नी ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि मेरे पति के अवैध संबंध है और जब इसके बारे में मुझे पता चला तो मुझे निशाने पर लिया जाने लगा. संगीता ने कहा कि राजनंदगांव में एक मकान है जिसे पति फर्जी तरीके से बेचना चाहते हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

