विपक्ष को कुचलने में जुटी भाजपा सरकार, पुलिस बनी हथियार : अलका पाल

खबर शेयर करें -

 


राजू अनेजा,काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अलका पाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पांच जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण और उनकी बरामदगी को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन से बौखलाकर सरकार ने कांग्रेसी नेताओं पर मुकदमे दर्ज कराए, जो बेहद अफसोसजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर

अलका पाल ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हिरदेश, विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य एवं अन्य पर बीएनएस की धारा 62, 115(2), 140(3) और 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर भाजपा सरकार अपनी तानाशाही का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए खुलेआम पुलिस का सहारा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर

महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा की धांधली, गुंडागर्दी, अपहरण और गोलीबारी की घटनाओं से साफ हो गया है कि विपक्ष को चुनाव लड़ने से भी रोका जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पंचायत चुनावों में पहले ही 7 महीने की देरी की और फिर आरक्षण में मनमानी कर नियमों की धज्जियां उड़ाईं।

उन्होंने नैनीताल, बेतालघाट और रुद्रप्रयाग की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधी खुलेआम अपहरण और फायरिंग करते रहे, जबकि प्रशासन और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अलका पाल ने लचर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!
Ad