2027 चुनाव की तैयारियों को धार देने 9 सितंबर को उत्तराखंड आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन: हल्द्वानी में कार्यसमिति, कोर ग्रुप बैठक के साथ सम्मेलनों को करेंगे संबोधित

खबर शेयर करें -
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक ढांचे और चुनावी रणनीति को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 और 10 सितंबर को दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। अपने कुमाऊं दौरे के दौरान वे हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारियों तथा कोर कमेटी की अहम बैठकों में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही वे पूर्व सैनिक सम्मेलन और सिख गौरव सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे, जिससे संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ पार्टी के व्यापक सामाजिक संपर्क को भी बल मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास को संगठनात्मक और चुनावी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण करार दिया है। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को रामपुर रोड स्थित होटल में प्रदेश कार्यसमिति और शाम को पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को कसने व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। वहीं 10 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा, कोर कमेटी की बैठक तथा पूर्व सैनिक व सिख सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महेंद्र भट्ट ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन के बल पर भाजपा 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर छिड़ा सियासी संग्राम: 7 सितंबर को सड़कों पर आमने-सामने होंगे कांग्रेस-भाजपा, सीएम आवास कूच के जवाब में भाजपा का धरना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय