होटल के कमरे के विवाद में खूनी तांडव, रामपुर रोड पर चली गोली — युवक ढेर, भाजपा पार्षद हिरासत में

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी।रामपुर रोड एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठा। होटल के कमरे को लेकर चल रहा विवाद रविवार देर रात खुलेआम हिंसा में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच हुए जबरदस्त बवाल के दौरान चली गोली में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने भाजपा पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद अमित बिष्ट के होटल में उनका भतीजा कान्हा रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत है। दूसरी ओर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल के भतीजे कोमल से होटल के एक कमरे को लेकर पहले से तनातनी चल रही थी। रविवार रात यह विवाद उग्र हो गया।
देर रात करीब एक बजे कोमल के दोस्त नितिन लोहनी (निवासी जज फार्म) और रिसेप्शनिस्ट कान्हा के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान अचानक गोली चली, जो नितिन लोहनी को जा लगी। खून से लथपथ नितिन को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हिंसक झड़प में भाजपा पार्षद अमित बिष्ट की भी मौजूदगी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्षद को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई और वारदात के पीछे कौन-कौन शामिल था।
दिनदहाड़े सियासी रसूख से जुड़े नाम के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। रामपुर रोड क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं घटना ने कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने काशीपुर वासियों को दी रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें