हल्दूचौड़ निवासी व्यक्ति का अल्मोड़ा के करबला कब्रिस्तान के पास मिला शव, पुलिस जांच जारी

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : यहां करबला कब्रिस्तान के पास एक टैक्सी चालक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पैराफीट पर मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को थाना कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करबला कब्रिस्तान के पास रोड के किनारे पैराफीट में लेटी अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर फोर्स ने संबंधित स्थान पर जाकर पड़ताल कि तो उक्त व्यक्ति मृत प्रतीत हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली नंबर की कार सवार युवकों का हुड़दंग: शराब के नशे में महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस ने कार सीज कर भेजा जेल

जिस कारण उसे बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के बारे में शिनाख्त करने पर पर पता चला कि मृतक का नाम विनोद दुम्का पुत्र गंगा दुम्का उम्र 42 है। वह हल्दूचौड़ नैनीताल का निवासी है।

बताया जा रहा है कि मृतक ड्राइवरी करता था। वह हल्द्वानी से मुनस्यारी यात्री लेकर जाया करता था, किंतु गत रात्रि में ही रुक गया था। मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । परिजनों को अवगत कराया दिया गया है। मृत्यु के कारणों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हाईवे 309 पर बेकाबू स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण भिड़ंत: शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी हायर सेंटर रेफर

जानकारी मिली है कि मृतक पेशे से टैंपो ट्रैवलर चालक था। लालकुआं से पर्यटकों को लेकर अल्मोड़ा आया था। रात यहीं रूक गया था। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ठंड लगने के बाद ह्रदयगति रुकने से व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे SDM, ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा; छिपाई गई रेट लिस्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad