
*मानव हो मानव को प्यारा,*
*इक दूजे का बने सहारा।।*
राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्रीय संत समागम के रूप में ग्राम गांधीनगर में एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं निरंकारी संतो ने भक्ति का आनंद लिया। यह सत्संग कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से 1:00 तक चलता रहा।
पठानकोट से आए हुए संत प्रचारक महात्मा द्विवेदी जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश को उपस्थित श्रद्धालुओं तक पहुंचाया कि ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति करके भक्ति के मार्ग पर चलते हुए भ्रमों की समाप्ति हो सकती । निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है। हमें अपने जीवन में निष्काम भाव से सेवा करते हुए समर्पण वाला जीवन जीना चाहिए। मनुष्य को एक दूसरे के साथ प्यार और नम्रता का व्यवहार रखना चाहिए। इस प्रचार यात्रा में उनके साथ गीतकार लकी ने गुरु महिमा में भजन गाकर स्थानीय उपस्थित महापुरुषों का मन मोह लिया।
ब्रांच काशीपुर के मुखी राजेंद्र अरोड़ा
ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के वचनों को मानकर चलने पर बल दिया। स्थानीय संत गुरदेव सिंह, मस्सा सिंह के द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। यह विज्ञप्ति स्थानीय निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।
ताजा खबर
- यमकेश्वर में जुटे दो राज्यों के ‘सारथी’: सीएम योगी ने सराहा धामी का विकास मॉडल, साझा किए बचपन के संस्मरण
- अंडर-19 विश्व कप: भारत बना ‘विश्व विजेता’; राज्यपाल, सीएम धामी और खेल मंत्री ने युवा शेरों की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
- हल्द्वानी: मुखानी में बेखौफ चेन स्नैचरों का आतंक; दो महिलाओं के मंगलसूत्र झपटकर फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
- रुद्रपुर: जब ‘भिखारी’ फेम मनोज बाजपेयी से मिले ‘फिट’ कप्तान; दो घंटे तक जमी फिटनेस और सिनेमा पर गुफ्तगू
- शादी समारोहों के गढ़ रामनगर में एक होटल से ज्वेलरी चोरी, नैनीताल की इस महिला को ज्वेलरी के साथ किया गिरफ्तार
- दवा के बहाने पति ने पत्नी को पिलाया ‘सल्फास’; एक साल से बीमार महिला की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड में मौसम के तीखे तेवर: माघ में ही ‘चैत्र’ जैसी गर्मी का अहसास; मैदानों में कोहरे का यलो अलर्ट
- मोबाइल छीना तो किसी ने काटी नस, कोई घर से भागा; हल्द्वानी में किशोरों की मानसिक सेहत पर बड़ा संकट
- उत्तराखंड में बिजली का ‘झटका’: ऊर्जा निगम ने फिर बढ़ाई दरें; फरवरी से लागू होंगी नई कीमतें
- लालकुआं: मां की डांट से नाराज होकर 15 वर्षीय छात्र लापता; 2 दिन बाद भी सुराग नहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल


