नौकरी के नाम पर ठगी: दो बहनों को बंधक बनाकर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी की दो बहनों ने देहरादून की एक कंपनी पर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने, मानसिक उत्पीड़न करने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद नेहरू कॉलोनी थाने में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

ऐसे हुआ बहनों को फँसाने का खेल

 

शिकायत के अनुसार, हल्द्वानी निवासी एक युवती की छोटी बहन 15 जुलाई को देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित एक कंपनी में नौकरी के लिए आई थी। आरोप है कि 21 अगस्त तक कंपनी के कर्मचारियों ने उसे बंधक बनाकर रखा और अलग-अलग बहाने से उससे 38,500 रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्होंने बड़ी बहन को भी 20,000 रुपये महीने की नौकरी का लालच देकर देहरादून बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में फूटा युवा मोर्चा का गुस्सा: राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर फुंका पुतला

बड़ी बहन 18 अगस्त को देहरादून पहुँची। उसे एक क्लास में भेजा गया, जहाँ उनका माइंड वॉश किया जा रहा था। उसे अपनी छोटी बहन से दूर रखा गया। कुछ देर बाद जब छोटी बहन मौका पाकर उससे मिली, तो उसने बताया कि वह बुरी तरह फँस चुकी है और उसे बचाया जाए। छोटी बहन ने कंपनी पर लोन निकालने, मानसिक उत्पीड़न करने और अनजान लोगों से संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  कनपटी में फंसी गोली ने छीन ली 25 साल की जिंदगी: 63 घंटे मौत से लड़कर हार गया रुद्रपुर का युवा जूता कारोबारी

 

बहाने से घर लौटीं बहनें, पुलिस में की शिकायत

 

बड़ी बहन किसी तरह कंपनी से बाहर निकली और बाइक बुक करके अपने घर पहुँची। वहाँ से उन्होंने अपनी माँ के साथ मिलकर एक योजना बनाई। उन्होंने अपनी बहन को फोन करके परिवार में किसी की मौत का बहाना बनाया, जिसके बाद किसी तरह छोटी बहन कंपनी से घर पहुँच पाई। घर पहुँचकर उसने पूरी बात परिवार को बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि जाँच में बंधक बनाने के बजाय नौकरी का झांसा देकर ठगी और धमकी देने के साक्ष्य मिले हैं। इस आधार पर 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिनमें पवन पांडे, ईश्वर पांडे, नयन टम्टा, बबीता जोशी समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विकास या विनाश? सीवर लाइन के गड्ढों ने ली बुजुर्ग की जान, स्कूटी फिसलने से ट्रक की चपेट में आए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad