चमोली आपदा: सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण, मृतकों के परिजनों को दिए ₹5 लाख के चेक

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जिले के नंदानगर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।


 

मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता राशि दी

 

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने तीन निरीक्षकों के किए तत्काल तबादले

निरीक्षण के दौरान, मुख्यमंत्री धामी ने कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने धुर्मा, मोख, कुंडी और बांसबारा जैसे अन्य गांवों का भी हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम धामी ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को ₹5-5 लाख की सहायता राशि के चेक भी सौंपे। उन्होंने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए, साथ ही बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करने को प्राथमिकता देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत

 

45 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त, घायलों को किया गया एयरलिफ्ट

 

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुंतरी लगा फाली, सरपाणी, धुर्मा और मोख सहित कई गाँवों में लगभग 45 घर और 15 गौशालाएं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस दौरान 8 पशुओं की मौत हुई और 40 पशु लापता हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 12 घायलों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है, जिनमें से एक को एम्स ऋषिकेश और 11 को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है। प्रभावित लोगों को भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहित सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad