चंदन नेगी बने हल्द्वानी सहकारी क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष, लक्ष्मी दुर्गापाल उपाध्यक्ष निर्वाचित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य सहकारिता के अंतर्गत कार्यरत हल्द्वानी सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य समितियों के प्रतिनिधियों का पांच वर्षीय चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ।

चुनाव अधिकारी मोहन सिंह नेगी की उपस्थिति में आयोजित चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंदन सिंह नेगी तथा उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी दुर्गापाल निर्वाचित हुए। इसके अलावा 13 अन्य संचालकों का भी निर्वाचन किया गया, जबकि शासन स्तर से मनोज कुमार पाण्डे को संचालक नामित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों पर कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट

वहीं दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी चंदन लाल आर्या की देखरेख में आयोजित चुनाव में अध्यक्ष पद पर किरन नेगी तथा उपाध्यक्ष पद पर पूरन चन्द्र सुयाल निर्वाचित घोषित किए गए।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नैनीताल जिला सहकारी बैंक राजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी गोपाल नेगी, जिला पंचायत सदस्य आनन्द सिंह दर्मवाल, समाजसेवी गोपाल सिंह गंगोला, बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति मोटाहल्दू के अध्यक्ष हेम दुर्गापाल, बहुद्देशीय किसान सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष किसान सेवा समिति चोरगलिया प्रकाश बेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवींद्र रैकुनी, हरीश नेगी, जीवन सिंह बिष्ट, पंकज सुयाल तथा अपर जिला सहकारिता अधिकारी एवं सचिव देवेंद्र पोखरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले, 10 नव-नियुक्त डीएसपी को मिली जिलों में कमान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से बाहर चंपावत में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक, 4 अक्टूबर को एनएचपीसी बनबसा में मंथन