उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले, 10 नव-नियुक्त डीएसपी को मिली जिलों में कमान

खबर शेयर करें -
देहरादून। राज्य में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और पदोन्नत हुए तीन पुलिस उपाधीक्षकों समेत कुल 14 अधिकारियों को विभिन्न जिलों तथा पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेशानुसार IPS-RR-2023 देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार जिले में तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल विभिन्न जनपदों और इकाइयों में खाली पड़े पदों के सापेक्ष किया गया है, जिसके तहत सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पदोन्नत व नए डीएसपी की जिलों में तैनाती, नैनीताल और हरिद्वार को मिले नए अफसर
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 नए पुलिस उपाधीक्षकों को मैदान में उतारा गया है। इनमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा, समीरण भट्ट व विनय सिंह को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी, आदित्य तिवारी को देहरादून, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़ और अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पदोन्नति के बाद तीन डीएसपी—राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— 'सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल व इंटर के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम मौका, 22 से 26 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल