गुंजन की मांग पर मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई दरियादिली, ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगाये गये प्रतिबंध को हटाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

On Gunjan's demand, Chief Minister Dhami lifted the ban on summer paddy cultivation for the time being, farmers expressed gratitude to CM Dhami and Gunjan Sukhija.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, देहरादून। ऊधमसिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगे प्रतिबंध को इस साल के लिए हटा लिया गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समाचार एजेंसी के माध्यम से दी।

 

आपको बताते चले कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर प्रतिबंध लगने पर किसान संगठनों ने इसका लगातार विरोध किया था तथा किसानों की नाराजगी को देखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर ग्रीष्मकालीन धान लगाने क़ो लेकर प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक हटाने की मांग की थी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने उक्त विषय पर तत्काल अधिकारियों से बात कर प्रतिबंध को इस साल के लिए हटा लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल इस पाबंदी को फिर से लागू किया जा सकता है। इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्रीष्मकालीन धान से पाबंदी हटाए जाने जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने उनका आभार प्रकट किया वहीं प्रतिबंध हटने पर उधम सिंह नगर के किसानों हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मुखानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गुड़-पट्टी व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान