नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ व्यापारी सुरेंद्र छाबड़ा ने सभी व्यापारियों एवं क्षेत्र वासियों को दी रंगों के महापर्व होली की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -
Oplus_131072

राजू अनेजा, काशीपुर।वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख व्यापारी सुरेंद्र छाबड़ा ने रंगों के महापर्व होली पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सुरेंद्र छाबड़ा ने कामना की कि यह होली हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कहा कि काशीपुर की पहचान आपसी सौहार्द और व्यापारिक मजबूती से है, और ऐसे पर्व समाज को और अधिक संगठित करते हैं।
उन्होंने सभी से सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के प्रति सजग रहकर होली मनाने की अपील की। साथ ही युवाओं से सामाजिक एकता और सकारात्मक सोच के साथ शहर के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: तल्लीताल बाजार में जूते की दुकान में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट बना कारण, व्यापारियों में दहशत

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें