सीएम धामी ने उत्तराखंड को ‘सम्पूर्ण स्वास्थ्य, अध्यात्म और प्रकृति का संगम’ बताया, विदेशी प्रतिनिधियों से साझा की योग-आयुर्वेद परंपरा

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि “सम्पूर्ण स्वास्थ्य, अध्यात्म और प्रकृति का संगम” बताया है। उन्होंने कहा कि यहाँ का प्रत्येक गाँव किसी तीर्थ से कम नहीं है और भारतीय संस्कृति की सभी जीवंत विरासतें यहाँ विद्यमान हैं।

परमार्थ निकेतन में रात्रि प्रवास के दौरान सीएम धामी ने 25 देशों के उच्चायुक्तों, राजदूतों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी से भारत की प्राचीन योग, आयुर्वेद और वेलनेस परंपराओं को साझा किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक विरासत और स्वास्थ्य पर्यटन की अपार संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: कैबिनेट प्रेस नोट से बिंदुखत्ता का नाम गायब होने पर उठे सवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन कुड़ाई ने मांगा स्पष्टीकरण; बापूग्राम की 594.90 एकड़ भूमि का जिक्र, पर बिंदुखत्ता पर अस्पष्टता का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊँ अंचल में हेल्थ और वेलनेस सेंटर्स स्थापित करके उत्तराखंड को योग और आयुर्वेद के वैश्विक मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित किया जा सकता है।


परमार्थ निकेतन संग पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उत्तराखंड में 100 नर्सरियों के कुशल संचालन के लिए मुख्यमंत्री धामी से चर्चा की। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि यह पहल केवल पर्यावरण संरक्षण की ही नहीं, बल्कि इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण और स्थानीय आजीविका को प्रोत्साहित करने का भी एक अद्भुत प्रयास किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

इन नर्सरियों के माध्यम से हिमालयी औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी को हिमालय की हरित परंपरा की अनुपम भेंट के रूप में रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर पर्यावरण और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड प्रशासनिक अमले में फिर बड़ा फेरबदल, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए; अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए डीएम, कई पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

यह पहल उत्तराखंड को विश्व पटल पर आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी।

Ad