सिंधु जल संधि पर रोक पर CM धामी ने दिया बड़ा बयान, अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते

खबर शेयर करें -

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की थी. इस घटना के बाद से ही पूरे देश में रोष है. इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ठोस कदम उठाए है, जिसमें से एक सिंधु जल समझौते को स्थगित करना है. मोदी सरकार के इस फैसले की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी तारीफ की है. सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर DM का बड़ा एक्शन; परीक्षा शुल्क अधिकतम ₹600 और TC सिर्फ ₹1 तय, उल्लंघन पर ₹5 लाख तक जुर्माना

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीसीएस बैठक की हुई. इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ कुछ ऐतिहासिक और कठोर फैसले लिए गए. इसी में से एक सिंधु जल संधि पर रोक है. सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर भारत सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है.

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लिया गया ये फैसला न सिर्फ भारत सरकार का साहसिक कदम है, बल्कि भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर मुहर लगाते हैं. भारत सरकार के इस फैसले से दुश्मनों को भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है.

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के प्रेम विवाह से नाराज मामा ने रची खौफनाक साजिश; भांजे के दुबई जाने से पहले सरेराह चाकू गोदकर किया कत्ल

सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. इस निर्णायक फैसले से आतंक को पनाह और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबे चकनाचूर होंगे. इसी तरह अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने सहित अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नाना के घर आए 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत; खेलते समय गदेरे के तेज बहाव में बहा, दूसरे दिन मिला शव
Ad