युवा शक्ति संवाद में बोले CM धामी: देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान से समझौता नहीं, ‘नन्ही अनन्या’ की कविता ने जीता दिल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आठ वर्षीय नन्ही बालिका अनन्या मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर आधारित ‘मोदी है तो मुमकिन है… धाकड़ धामी के आते ही संकट दूर भगाया है’ कविता प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने मंच से नन्ही अनन्या की प्रतिभा की सराहना की और उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि नई पीढ़ी का यह अटूट विश्वास दिल जीत लेता है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की सनातन संस्कृति क्षमा व सद्भाव का देती है संदेश, युवा शक्ति ही 'विकसित भारत' की सबसे बड़ी ताकत: CM धामी

सांस्कृतिक पहचान और युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पहचान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और लोग पुनः अपने मूल धर्म व परंपराओं से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। युवाओं का आत्मविश्वास ही ‘विकसित उत्तराखंड’ और ‘विकसित भारत’ की असली ताकत है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण के तहत उत्तराखंड को जारी किए ₹1,244 करोड़: CM धामी ने PM मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं से सुझावों का आह्वान

मदरसा बोर्ड से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक बच्चे को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा मिलनी चाहिए, जो उसे संस्कार, विज्ञान और नवाचार से जोड़े। इसी सोच के तहत राज्य की शिक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार किए गए हैं। अंत में उन्होंने युवाओं से सतत संवाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे पत्र या ई-मेल के जरिए अपने सुझाव सीधे उन तक भेज सकते हैं, जिन पर सरकार गंभीरता से अमल करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना को लेकर CM धामी से मिले मंत्री सुबोध उनियाल व विधायक किशोर उपाध्याय: गढ़वाल मंडल के स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी मजबूती
Ad