उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। इस बार के चुनाव में 2019 की तुलना में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसके बाद कई जिलों में पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

 

कांग्रेस की रणनीति

 

पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल जैसे नेता जिलों में बैठकें कर रहे हैं। इसके साथ ही, चुनाव जीतने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन जुटाने के लिए भी अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क साधा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

 

प्रत्याशियों के पैनल तैयार

 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और जिलों में नियुक्त पर्यवेक्षक लगातार बैठकें कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशियों का पैनल जिलों से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भेजा गया है। वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद
Ad