राजू अनेजा,काशीपुर । उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा की संस्कृति पर त्रि_स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 70 विधानसभाओ में विधानसभा प्रभारी बना कर पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कसी।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने त्रि_स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी 70 विधानसभाओ में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, जिसमें खटीमा विधानसभा के लिए विधायक हरीश धामी, रुद्रप्रयाग के लिए पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, चंपावत में विधायक आदेश चौहान, जागेश्वर में पूर्व विधायक हिमेश खाकरबाल,हल्द्वानी में अलका पाल, लोहाघाट में विधायक सुमित हिरदेश, द्वाराहाट में कैलाश पंत, जसपुर में जितेंद्र सरस्वती, जागेश्वर में प्रशांत भैसोड़ा, सल्ट में महेश आर्य ,बाजपुर में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन आदि सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों को त्रि_स्तरीय पंचायत चुनाव में विधानसभा के प्रभारी के रूप में दायित्व देकर सभी जिला प्रभारी गणों एवं विधानसभा प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वह अपने जनपद/ विधानसभा क्षेत्र में त्रि_स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी एवं पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ कांग्रेस जनों से समन्वय स्थापित करेंगे।
ताजा खबर
- पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी
- तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम
- हरीश रावत के रोड शो पर भाजपा का तंज: बोली— ‘कांग्रेस में चल रहा वर्चस्व का खेल, शक्ति प्रदर्शन से किसे संदेश दे रहे पूर्व सीएम’
- कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल… कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद

