कांग्रेस दलित समाज का अपमान नहीं सहेगी सहेगी: अलका पाल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव ऐतिहासिक होगा। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि दलित वर्ग के अपमान से जुड़े इस संवेदनशील मामले में भाजपा का संवेदनहीनता पूर्ण रवैया चिंता का विषय है। समाज में समानता की बात करने वाली भाजपा शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कोई भी कठोर कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। अलका पाल ने कहा कि आखिर भाजपा बताएं कि दलित समाज के प्रति इतना भेदभाव क्यों ? देश अब मनुवादी विचारधारा से नहीं चलेगा, भारत के संविधान से चलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद भाजपा नेताओं के द्वारा मंच स्थल का शुद्धिकरण करना, पूरे दलित समाज का अपमान है । भाजपा की सोच मनुवादी और सामंतवाद वाली है, देश इसको स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 7 सितंबर को बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास घेराव में बड़ी संख्या में भागीदारी करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मृत बकरी का मांस खाने से 20 से अधिक लोग बीमार: महिलाओं और बच्चों की हालत बिगड़ी