उत्तराखंड: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, 5 लाख लोगों से लेंगे हस्ताक्षर

खबर शेयर करें -

देहरादून: कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वोट चोरी’ के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दूसरे चरण के तहत, उत्तराखंड में भी सोमवार को हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हो गई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुद्धोवाला: बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की छापेमारी; मुस्लिम युवकों के साथ लिव-इन में रह रही थीं दो छात्राएं, तीन हिरासत में

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष व राहुल गांधी को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षर

 

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि इस अभियान के तहत उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं से 5 लाख नागरिकों के हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे। इन हस्ताक्षरों को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: जबरन मतांतरण मामले में नया खुलासा; पीड़ित पिता का आरोप— बेटे को 'पापा' बोलने पर पीटा जाता था, 'अब्बू' कहने का बनाया दबाव

 

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

 

अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इनमें महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे, जिन्होंने ‘वोट चोरी के खिलाफ’ बैनर पर हस्ताक्षर किए और अभियान में अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नीट की तैयारी करने एमपी से आई छात्रा ने पीजी में लगाया फंदा; भाई एम्स भोपाल का छात्र, पुलिस को डायरी में मिला संदिग्ध नोट
Ad